उत्तराखंडराज्य

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में वेतन संकट, कर्मचारी आंदोलित

देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों को मार्च 2025 से वेतन न मिलने पर उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने गहरी नाराजगी जताई है। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द वेतन जारी नहीं हुआ तो राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

महासंघ के अध्यक्ष भूपाल सिंह करायत और महामंत्री प्रशांत मेहता ने बताया कि पिछले दो वर्षों से विश्वविद्यालय में भारी अव्यवस्था के चलते कर्मचारियों को हर बार 3 से 5 महीने की देरी से वेतन मिल रहा है, जिससे परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि संगठन इस समस्या का शासन स्तर पर स्थायी समाधान चाहता है।फिलहाल आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कर्मचारी आंदोलन पर हैं और कार्यप्रणाली अस्त-व्यस्त हो चुकी है। महासंघ ने फरवरी में भी विरोध प्रदर्शन किया था और अब चेतावनी दी है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो पूरे राज्य के विश्वविद्यालयों में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button