उत्तराखंडताजा खबरें

एसजीआरआर के ऑन्कोलॉजी विभाग ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल कीं तीन बड़ी उपलब्धियां

  • क्विज प्रतियोगिता में डॉ. दिव्या सेंगर प्रथम और डॉ. तेजा द्वितीय
  • डॉ. कनिका और विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग भी सम्मानित

देहरादून: श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआर) के ऑन्कोलॉजी विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। लखनऊ में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सर्जिकल ऑन्कोलॉजी (आईएएसओ) के वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में विभाग के प्रशिक्षुओं और शिक्षक को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता में एमसीएच ऑन्कोलॉजी की प्रशिक्षु डॉ. दिव्या सेंगर ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि डॉ. तेजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दोनों विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, डॉ. कनिका को सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ समीक्षक के पुरस्कार से नवाजा गया।विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज गर्ग को आईएएसओ के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर सोसाइटी की पत्रिका में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रशिक्षुओं की शैक्षणिक प्रतिभा और शिक्षकों के अकादमिक योगदान को मिले इन सम्मानों को विभाग के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

एसजीआरआर के अध्यक्ष श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी पुरस्कार विजेताओं और ऑन्कोलॉजी विभाग को बधाई देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ. पंकज गर्ग ने अध्यक्ष के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी बढ़ती पहचान को दर्शाती हैं।

Related Articles

Back to top button