विविध

मां बनने वाली हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां, IVF से हुईं प्रेग्नेंट, जल्द देंगी GOOD NEWS

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल में प्रेगनेंट हैं। साल 2022 में सिंगर की बेरहमी से हत्या के बाद अब उनके घर किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल, सिंगर और रैपर शुभदीप सिंह सिद्धू उर्फ ​​​​सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनकी डिलेवरी का समय भी नजदीक आ रहा है बताया जा रहा कि, मार्च के पहले सप्ताह तक उनके घर नन्हा मेहमान दस्तक दे जायेगा। हालाकिं, सिंगर के पेरेंट्स की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई भी स्टेटमेंट और न ही परिवार के किसी सदस्य द्वारा इसे नकारा गया है।

सिद्धू मूसेवाला की बात करें तो उनका जन्म 17 जून 1993 में हुआ था। सिंगर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था, लेकिन लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से जानते थे। कम उम्र में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए थे, लेकिन उन्हें गैंगस्टर रेप सॉन्ग के लिए जाना जाता थे। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे, उनकी मौत से उन्हें गहरा सदमा लगा था। सिंगर के पेरेंट्स अभी तक उनकी मौत को भुला नहीं पाएं है।

सिद्धू मूसेवाला की मां की उम्र 58 साल और पिता की उम्र 60 साल है। इस उम्र में आईवीएफ की मदद से वे प्रेगनेंट हो गई हैं। ऐसे में हैरानी वाली बात ये है कि आखिर आईवीएफ से एक महिला कितनी उम्र तक मां बन सकती है। इसे लेकर स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञों का कहना है कि आमतौर पर महिलाओं को कम उम्र में ही आईवीएफ की सलाह दी जाती है। जितना ज्यादा लेट होगा, उतना ही इसके सफल होने की संभावना कम हो जाती है। उनके मुताबिक,  35 साल की उम्र में आईवीएफ के सफल होने की संभावना ज्यादा, 38 से 40 साल की उम्र में 26.8 प्रतिशत और 40 साल के बाद की उम्र की महिला के लिए इसके सफल होने की संभावना सिर्फ 7 प्रतिशत तक ही बचती है। कुछ मामलों में 30 की उम्र के बाद महिलाओं में कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी होने लगती है। हालांकि, ये भी देखने को मिलता है कि 50 साल की उम्र के बाद भी महिलाएं IVF करवाती हैं और कई सफल भी होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button