उत्तराखंडताजा खबरें

विकासनगर में दो स्पा सेंटर बंद, 7 महिलाओं को हिरासत में लिया

देहरादून: राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चलाए जा रहे सत्यापन अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है।

05 अप्रैल 2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बाजार क्षेत्र में संचालित दो स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों स्पा सेंटरों में बाहरी राज्यों से आई 7 महिलाएं बिना किसी सत्यापन के काम करती हुई पाई गईं।

पुलिस ने सभी 7 महिलाओं को धारा 172 BNSS के तहत हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। पूछताछ के बाद उनका धारा 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया।

साथ ही बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने और संचालन करने के आरोप में दोनों स्पा सेंटरों के संचालकों का धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और दोनों स्पा सेंटरों को तुरंत बंद करा दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पूरे जनपद में होटल, ढाबा, स्पा सेंटर, अपार्टमेंट आदि स्थानों पर कार्यरत प्रत्येक व्यक्ति का अनिवार्य सत्यापन कराने का अभियान लगातार जारी है।

पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सत्यापन अभियान पूरे जोर-शोर से चलता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button