उत्तराखंडताजा खबरें

पीएम मोदी के दौरे को लेकर 14 अप्रैल को देहरादून में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पहले जान लें नया रूट

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित देहरादून दौरे और जसवंत ग्राउंड, गढ़ी कैंट में होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट और मानव श्रृंखला के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विस्तृत रूट और डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से कार्यक्रम स्थल की ओर न जाएं, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।

बसों के लिए निर्धारित रूट प्लान:

  • कुमाऊं/हरिद्वार/ऋषिकेश/डोईवाला/आईएसबीटी क्षेत्र से आने वाली बसें: रिस्पना पुल → आराघर चौक → क्रॉस रोड → दर्शनलाल चौक → घंटाघर → बिंदाल पुल → दून स्कूल → आकाश गंगा तिराहा
  • चकराता/विकासनगर/सहसपुर/प्रेमनगर क्षेत्र से: प्रेमनगर चौक → बल्लूपुर चौक → बिंदाल पुल → दून स्कूल → आकाश गंगा तिराहा
  • मसूरी/राजपुर क्षेत्र से: मसूरी डायवर्जन → ग्रेट वैल्यू → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा → सीएसडी तिराहा
  • थानों/रायपुर/सहस्त्रधारा रोड से: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा → सीएसडी तिराहा
  • रुड़की/भगवानपुर/आशारोड़ी क्षेत्र से: जोगीवाला → रिस्पना → आराघर → क्रॉस रोड → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा → सीएसडी तिराहा

मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान डायवर्जन:

  • सेंट ज्यूड्स चौक से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहन शिमला बाईपास या कमला पैलेस–पटेलनगर–लालपुल–कार्गी चौक मार्ग से डायवर्ट किए जाएंगे।
  • रिस्पना/कार्गी से क्लेमेंटाउन व नयागांव जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी सर्विस लेन से डायवर्ट किया जाएगा।
  • जीएमएस रोड, प्रिंस चौक और सहारनपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाले वाहन लालपुल–कार्गी मार्ग से जाएंगे।
  • प्रेमनगर क्षेत्र से विभिन्न दिशाओं में जाने वाले वाहनों के लिए बल्लूपुर फ्लाईओवर, कांवली रोड और शिमला बाईपास को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।
  • राजपुर रोड/घंटाघर से आईएसबीटी जाने वाले वाहन ईसी रोड–धर्मपुर–रिस्पना–कार्गी मार्ग से भेजे जाएंगे।

आमजन के लिए मुख्य डायवर्जन:

  • देहरादून से सहारनपुर/रुड़की/दिल्ली जाने वाले वाहन: शिमला बाईपास–नयागांव–धर्मावाला–बेहट मार्ग से।
  • देहरादून से छुटमलपुर/बिहारीगढ़ जाने वाले: शाकुंभरी देवी मार्ग से।
  • दिल्ली/सहारनपुर से देहरादून आने वाले: बेहट–धर्मावाला–प्रेमनगर या हरिद्वार-रुड़की मार्ग से।
  • चकराता मार्ग से दिल्ली/हरिद्वार/कुमाऊं जाने वाले: हर्बटपुर–धर्मावाला–छुटमलपुर मार्ग से।

प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट:

सेंट ज्यूड्स चौक, कार्गी चौक, पंडितवाड़ी, लालपुल, बल्लूपुर अंडरपास, सर्किट हाउस तिराहा, पुरकुल/जोहड़ी कट, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, सीएसडी तिराहा, एनेक्सी तिराहा और आईएसबीटी।

प्रशासन की अपील: 14 अप्रैल को सुबह से ही ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आमजन से अनुरोध है कि वे अपने यात्रा प्लान को पहले से ही समायोजित करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। अनावश्यक वाहन न निकालें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button