उत्तराखंडताजा खबरें

78.52% पूरा हुआ मतदाता सूची मैपिंग कार्य, सीडीओ ने बढ़ाई गति

देहरादून: मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत प्राप्त दावे-आपत्तियों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में सीडीओ ने संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का निर्धारित समयावधि के भीतर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्रीय स्तर पर सतर्क निगरानी बनाए रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

सीडीओ ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस पुनरीक्षण प्रक्रिया को समयबद्ध एवं सफल बनाएं। बैठक के दौरान जिले में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और जहां प्रगति धीमी है, वहां तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए गए। अभिनव शाह ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का प्रयास करें।

जिले में अभी तक 78.52 प्रतिशत मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण मैपिंग कार्य पूरा हो चुका है। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रगति इस प्रकार रही है- चकराता में 90.46 प्रतिशत, विकासनगर में 79.81 प्रतिशत, सहसपुर में 80.64 प्रतिशत, धर्मपुर में 76.58 प्रतिशत, रायपुर में 75.83 प्रतिशत, राजपुर रोड में 73.36 प्रतिशत, देहरादून कैंट में 76.52 प्रतिशत, मसूरी में 77.29 प्रतिशत, डोईवाला में 79.45 प्रतिशत तथा ऋषिकेश में 76.26 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूरा किया जा चुका है।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी AERO को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में मैपिंग कार्य की प्रगति को और बढ़ाएं तथा इसके लिए ब्लॉक स्तर अधिकारियों (BLO) के प्रतिदिन के कार्यों की नियमित समीक्षा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button