उत्तराखंडराज्य

रुद्रप्रयाग में घोलतीर के पास बस नदी में गिरी, 3 की मौत, 8 घायल, 9 लापता, सर्च जारी

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। घोलतिर इलाके में एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में करीब 20 यात्री सवार थे, जो रुद्रप्रयाग से ऊपरी क्षेत्रों की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह हादसा गुरुवार सुबह हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आठ घायल लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे केक बाद नौ लोग लापता बताये जा रहे हैं।

घायलों का विवरण-

  1. दीपिका सोनी निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
  2. हेमलता सोनी निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
  3. ईश्वर सोनी निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
  4. अमिता सोनी निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
  5. भावना सोनी ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
  6. भव्य सोनी निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
  7. पार्थ सोनी निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
  8. सुमित कुमार (वाहन चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

इनमें से गम्भीर रूप से घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

इस दुर्घटना में 02 व्यक्तियों (01 महिला व 01 पुरुष) की मृत्यु हुई है, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-

  1. विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।
  2. ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।

लापता (मिसिंग) चल रहे व्यक्तियों का विवरण

  1. रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
  2. मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
  3.  ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
  4. गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।
  5. संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
  6. मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
  7. चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
  8. चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
  9. कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।
  10. सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।

एसपी रुद्रप्रयाग  अक्षय प्रल्हाद  कोंडे के मुताबिक़,  वर्तमान समय में सर्च एवं रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है। जनपद रुद्रप्रयाग में घोलतीर के पास हुई बस दुर्घटना में दुर्घटना के स्पष्ट कारणों की जांच के लिए पुलिस के स्तर से किया गया मुकदमा दर्ज।मिसिंग चल रहे व्यक्तियों की तलाश हेतु अलग-अलग स्थानों पर वॉचर के माध्यम से निगरानी सहित एडवांस तकनीक का भी लिया जा रहा सहयोग।बताते चलें कि आज हुई दुर्घटना में तीसरे व्यक्ति (01 महिला) का शव अलकनन्दा नदी में धारी देवी/डुंगरीपन्थ क्षेत्रान्तर्गत बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्त करायी जा रही है।इस प्रकार से इस दुर्घटना में फिलहाल मृतकों की संख्या 03, घायलों की संख्या 08 व लापता चल रहे व्यक्तियों की संख्या 09 है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button